Movie prime

यमुना घाट सफाई अभियान: बंदुत्व फाउंडेशन का स्वच्छता की ओर कदम

बंदुत्व फाउंडेशन के तत्वावधान में आज यमुना घाट पर एक व्यापक सफाई अभियान आयोजित किया गया, जिसमें स्वयंसेवकों, पर्यावरणविदों और दिल्ली विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस पहल का प्रमुख उद्देश्य घाट से प्लास्टिक, कचरा और अन्य प्रदूषकों को हटाकर नदी के संरक्षण को बढ़ावा देना था।

स्वच्छता कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से घाट की सफाई की और समाज में सतत विकास व जिम्मेदार कचरा प्रबंधन का संदेश प्रसारित किया। फाउंडेशन के प्रवक्ता भूपेंद्र तिवारी ने सामुदायिक सहयोग की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा में जनभागीदारी अनिवार्य है।

NGO के अध्यक्ष नरेंद्र पांडेय ने “जनभागीदारी यमुना हम सब की जिम्मेदारी” का संदेश देते हुए लोगों से आगे आने की अपील की। वहीं, संस्था के सचिव विवेक जी ने नागरिकों से यमुना की स्वच्छता में योगदान देने का अनुरोध किया. अभियान के समापन पर, सभी प्रतिभागियों ने यमुना को स्वच्छ बनाए रखने की शपथ ली और योग व ध्यान का अभ्यास किया, जिससे अन्य नागरिकों को भी इस अभियान में शामिल होने की प्रेरणा मिली।