Movie prime

गृह मंत्री अमित शाह का Goa दौरा, कहा- देश की सीमाओं पर हमला नहीं किया जाएगा बर्दाश्त

 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज अपने गोवा दौरे के दौरान राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी। इसके बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा है कि देश की सीमाओं पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भारत की सीमाओं के साथ छेड़-छाड़ करना इतना सरल नहीं। 

गोवा में राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय के शिलान्यास समारोह में पहुंचे मंत्री अमित शाह ने कहा, "पूरा देश मनोहर पर्रिकर को दो चीजों के लिए हमेशा याद करेगा। उन्होंने गोवा को उसकी पहचान दी और दूसरा उन्होंने तीनों सेनाओं को वन रैंक, वन पैंशन दिया। पुंछ में जब हमला हुआ तो पहली बार सर्जिकल स्ट्राइक कर भारत ने दुनिया को बता दिया कि भारत की सीमाओं के साथ छेड़-छाड़ करना इतना सरल नहीं। नरेंद्र मोदी और मनोहर पर्रिकर के नेतृत्व में पहली बार भारत ने अपनी सीमाओं की सुरक्षा और सम्मान साबित किया। "

बता दें, अगले साल फरवरी में गोवा में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसी सिलसिले में अमित शाह ने गोवा में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा की तैयारियों का जायजा लिया। भाजपा के गोवा चुनाव प्रभारी और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि, शाह के दो दिवसीय दौरे से पहले तैयारियों का जायजा लेने के लिए बुधवार को गोवा पहुंचे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सदानंद शेत तनवड़े के अनुसार, शाह का भाजपा की राज्य कोर कमेटी, विधायकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी की कई बैठकें करने का भी कार्यक्रम है। 

200 करोड़ रुपये की रंगदारी मामले में ED ने किया Noora Fatehi को तलब- https://newshaat.com/bihar-local-news/ed-summons-noora-fatehi-in-extortion-case-of-rs-200-crore-i/cid5529063.htm