रांची: लोहरदगा में सरसंघ चालक डॉ. मोहन भागवत RSS स्वंयसेवकों की लेंगे क्लास
May 16, 2023, 13:40 IST

झारखंड के चार दिवसीय प्रवास पर आरएसएस के सरसंघ चालक डॉ. मोहन भागवत आज तपस्विनी एक्सप्रेस ट्रेन से हटिया पहुंचे। मिली जानकारी के अनुसार डॉ. भागवत हटिया स्टेशन से रांची अपने एक मित्र के घर गये। वहां से दोपहर को लोहरदगा रवाना हुए। संघ प्रमुख डॉ. भागवत शाम चार बजे लोहरदगा में 16 से 19 मई तक आयोजित संघ शिक्षा वर्ग में शामिल होंगे। संघ शिक्षा वर्ग में स्वंयसेवकों का शिक्षा सत्र संचालित कर संघ प्रमुख लोहरदगा से 19 मई की सुबह रांची के लिए प्रस्थान करेंगे। रांची में अपने एक मित्र के घर भेंट मुलाकात के बाद अपराह्न 2:30 बजे रांची एयरपोर्ट से मुंबई रवाना होंगे। डॉ. भागवत के झारखंड प्रवास के मद्देनजर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किये गये हैं।