Movie prime

पीयू छात्र संघ चुनाव में एक बजे तक 42.62% वोटिंग, सबसे ज्यादा साइंस कॉलेज में पड़े वोट

 

पटना यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव के लिए सुबह 8 बजे से वोटिंग जारी है। एक बजे तक 42.62 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसमें सबसे ज्यादा वोट साइंस कॉलेज में पड़े हैं। यहां 58.73 प्रतिशत मतदान हुआ है। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष के 5 प्रमुख पदों के लिए उम्मीदवार मैदान में हैं।

12 बजे तक पटना कॉलेज में 28.46, फैकल्टी ऑफ कॉमर्स एजुकेशन एंड लॉ में 22.27, फैकल्टी ऑफ साइंस में 28.24 प्रतिशत वोटिंग हुई है।

इसके अलावा फैकल्टी ऑफ ह्यूमैनिटीज- 28.21% फैकल्टी ऑफ सोशल साइंस- 22.61%, मगध महिला- 28.21&, आर्ट कॉलेज- 19.06%, पटना वीमेंस कॉलेज- 44.85%, पटना साइंस कॉलेज- 35.01%, वाणिज्य महाविद्यालय 21.27%, बीएन कॉलेज- 19.82%, पटना ट्रेनिंग कॉलेज 27.86% वोटिंग हुई है।

पटना वीमेंस कॉलेज में अब तक 100 से अधिक लड़कियों ने मतदान किया है। मगध महिला में 500 वोटर्स में अब तक 120 वोट पड़े हैं। दोपहर 2 बजे तक वोटिंग चलेगी, जिसके बाद काउंटिंग की प्रक्रिया शुरू होगी। रात तक चुनाव का रिजल्ट आ जाएगा।

कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान चल रहा है। गेट पर पुलिसकर्मी मुस्तैद हैं। छात्रों की हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर पुलिस की पैनी नजर है। सभी कॉलेजों के गेट पर पुलिस सुरक्षा के दृष्टिकोण से अलर्ट है। वोटिंग के लिए 14 बूथ बनाए गए हैं।

अध्यक्ष पद पर कई कैंडिडेट्स चुनाव लड़ रहे हैं। इसमें छात्र RJD से प्रियंका कुमारी, AIDSO से लक्ष्मी कुमारी, DISHA से ऋतिक रोशन, NSUI से मनोरंजन राजा, AISA से विश्वजीत कुमार, ABVP से मैथिली मृणालिनी और इंडिपेंडेंट से धीरज कुमार हैं।