Movie prime

बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार का डेट हो गया तय! इन चेहरों को शपथ ग्रहण का मिल सकता है मौका

 
बिहार में एनडीए की सरकार बनने के लगभग डेढ़ महीने के बाद कल कैबिनेट विस्तार होगा।सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि कल ही नए मंत्रियों को शपथ दिलाया जा सकता है। हालांकि शपथ ग्रहण में किन चेहरों को मौका मिलेगा, इस पर अभी तक सस्पेंस बरकरार है। शपथ ग्रहण शाम पांच बजे राजभवन में आयोजित होगा
वहीं बताया जा रहा है कि रालोजपा से सांसद रहे प्रिंस राज को भी बिहार में मंत्री बनाने की तैयारी है। ऐसा लोकसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर बने फार्मूले के अनुसार तय किया गया है। हालांकि अभी इसको लेकर कोई पुष्टि नहीं हुई है
गौरतलब है कि महागठबंधन से नाता तोड़ने क बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीजेपी से हाथ मिलाया था। जिसके बाद वे एनडीए में शामिल हो गये। 28 जनवरी को बिहार में एनडीए की नई सरकार का गठन हुआ। नीतीश कुमार 9वीं बार बिहार के सीएम बने। तब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ 8 मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली थी। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को डिप्टी सीएम बनाये गये थे
बिहार में एनडीए की सरकार बनने के बाद 3 फरवरी को मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पास कुल 5 मंत्रालय रखा जबकि डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को 9-9 विभाग दिया गया। विजय कुमार चौधरी को 6 विभाग, बिजेन्द्र प्रसाद यादव और डॉ. प्रेम कुमार को 5-5 विभाग, श्रवण कुमार को 3 विभाग, संतोष कुमार सुमन को 2 विभाग और सुमित कुमार सिंह को एक विभाग विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा दिया गया था
अब करीब 40 दिन बाद एक बार फिर से 14 मार्च की शाम 5 बजे नीतीश कैबिनेट का विस्तार होने जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी से सांसद प्रिंस राज को भी बिहार में मंत्री बनाया जा सकता है। लोकसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर जो फार्मूला तैयार किया गया है उसके अनुसार यह तय किया गया है कि प्रिंस राज को बिहार में मंत्री पद दिया जाएगा। हालांकि इस बात की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हो पाई है। अब सभी की नजर 14 मार्च को होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार पर टिकी हुई है। गुरुवार को यह क्लियर हो जाएगा कि किस-किस को मंत्री पद मिलता है