Movie prime

भाजपा सांसद संजय सेठ ने नामांकन दाखिल किया

 

रांची लोकसभा क्षेत्र से भाजपा संसद संजय सेठ ने नामांकन दाखिल कर दिया है। नामांकन प्रक्रिया के दौरान भाजपा सांसद संजय सेठ के साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी और जदयू के प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो उपस्थित रहे। बताते चलें कि, नामांकन से पहले रोड शो करते हुए संजय सेठ समाहारणालय तक पहुंचे। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग संयज सेठ के साथ चल रहे थे।

इसके साथ ही मोरहाबादी मैदान में एक जनसभा का भी आयोजन किया गया था। जिसमें मुख्य रूप से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी थे। सभा को संबोधित करते हुये पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विश्वभर में भारत का डंका बज रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा की ऐतिहासिक जीत होगी। मेरे मन में कोई संदेह नहीं है कि संजय सेठ इस बार पिछले चुनाव के मुकाबले कहीं अधिक वोटो से जीतने वाले हैं।