Movie prime

हेमंत सोरेन की तुलना भगवान बिरसा मुंडा से करने पर भाजपा ने दिया झामुमो को करारा जवाब

प्रतुल ने तंज कसते हुए कहा कि हेमंत सोरेन के कार्यकाल में सिर्फ दलालों की चलती थी. उससे यह स्पष्ट हो गया कि उनका परिवार सत्ता के दलाल अमित अग्रवाल, प्रेम प्रकाश, दाहू यादव, विनोद, पंकज मिश्रा जैसे लोगों तक ही सीमित है।

भाजपा ने आज जेएमएम पर जोरदार पलटवार करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की तुलना भगवान बिरसा मुंडा से करने पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा पूरे देश के लिए गौरव के प्रतीक हैं और उन्हें भगवान का दर्जा दिया जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उनकी जन्मस्थली उलिहातू और भगवान बिरसा मुंडा जेल जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दे चुके हैं। भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने पहली बार भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस की शुरुआत की है।

उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की तुलना भ्रष्टाचार के आरोपी से करके झारखंड मुक्ति मोर्चा ने आज न केवल आदिवासी समुदाय बल्कि पूरे देश का अपमान किया है। प्रतुल ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने देश को अंग्रेजों से आजाद कराने के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया था, जबकि हेमंत सोरेन की सरकार ने झारखंड को लूटकर खोखला कर दिया। आगे उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक घंटे की भी छुट्टी लिए बिना 10 वर्षों तक 140 करोड़ देशवासियों की निस्वार्थ सेवा की है। हर त्यौहार पर वह सीमा पर अपने सैनिकों और अर्धसैनिक बलों के साथ भाग लेकर उनका हौसला बढ़ाते रहे हैं। गरीबों के लिए कल्याणकारी योजनाएं शुरू की गई हैं। किसानों को सीधे सहायता दी गई है। मुद्रा लोन के माध्यम से करोड़ों युवाओं को रोजगार के अवसर दिये गये हैं।

इसके साथ ही, महिलाओं के लिए उज्ज्वला योजना एवं अन्य योजनाएं चलाकर उन्हें विकास की मुख्य धारा से जोड़ा गया है। छोटे व्यापारियों के लिए विश्वकर्मा योजना चलाकर उन्हें बिना गिरवी रखे ऋण की सुविधा प्रदान की गई है। ये सभी 140 करोड़ देशवासी मोदी जी का परिवार हैं।

प्रतुल ने तंज कसते हुए कहा कि हेमंत सोरेन के कार्यकाल में सिर्फ दलालों की चलती थी. उससे यह स्पष्ट हो गया कि उनका परिवार सत्ता के दलाल अमित अग्रवाल, प्रेम प्रकाश, विशाल, दाहू यादव, विनोद, पंकज मिश्रा, बच्चू यादव जैसे लोगों तक ही सीमित है। ऐसे में परिवार आधारित सोच वाले राजनीतिक दलों को अपने दरबारियों और परिवारजनों के अलावा आम जनता से कोई सरोकार नहीं है।

इसीलिए जब भी खनन पट्टा, औद्योगिक पट्टा या किसी अन्य कारण से जमीन पट्टे पर देने का निर्णय होता है तो वह सिर्फ सोरेन परिवार के लिए ही होता है। यह केवल सदस्यों या उनके करीबी रिश्तेदारों के लिए उपलब्ध है। प्रतुल ने कहा कि हताशा, हताशा और हताशा के दौर से गुजर रही झामुमो अब भगवान का अपमान करने पर उतर आई है।