भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की सूची
Mar 25, 2024, 18:44 IST

आगामी लोकसभा चुनाव से पूर्व भाजपा ने झारखंड की बची हुई तीन सीटों (दुमका, चतरा, धनबाद) पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं। जारी सूची के अनुसार चतरा लोकसभा सीट से कालीचरण सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं दुमका लोकसभा सीट से झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री की भाभी, सीता सोरेन को प्रत्याशी बनाया गया है। बताते चलें कि, भाजपा ने यहां पहले सुनील सोरेन को टिकट दिया था। अब उनका पत्ता साफ हो गया है। इसके साथ ही तमाम कयासों को विराम देते हुए पार्टी ने धनबाद लोकसभा से ढुलू महतो पर भरोसा जताया है।