Movie prime

बजट सत्र का चौथा दिन, बजट पर होगी विस्तृत चर्चा

सत्र के तीसरे दिन भी भाजपा विधायकों का हंगामा जारी रहा। भाजपा विधायक JSSC-CGL पेपर लीक मामले में लगातार CBI जांच की मांग कर रहे हैं।

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का आज चौथा दिन है। आज सदन में बजट पर विस्तृत चर्चा होगी। आज भी सदन में हंगामे के पूरी संभावना है। बताते चलें कि सत्र के तीसरे दिन भी भाजपा विधायकों का हंगामा जारी रहा। भाजपा विधायक JSSC-CGL पेपर लीक मामले में लगातार CBI जांच की मांग कर रहे हैं। इसके साथ ही कल बजट पेश होने के दौरान विपक्ष ने सदन से वॉक-आउट किया। 

वित्त मंत्री ने पेश किया बजट 
मंगलवार को वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने बजट को सदन के पटल पर रखा। उन्होंने पांचवीं बार बजट पेश किया। ऐसा करने वाले वो राज्य के दूसरे वित्त मंत्री हैं। उन्होंने बजट को सभी वर्गों के लिए बताया। उन्होंने कहा कि बजट में आर्थिक, सामाजिक विकास पर फोकस किया गया है। बजट में सभी के हितों का ध्यान रखा गया है। वहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने बजट को कॉपी पेस्ट बताया है। बता दें कि बजट सत्र 2 मार्च तक चलेगा। 

विपक्ष ने बहिष्कार किया 
बजट पढ़ते हुए वित्त मंत्री ने राज्य में 19 डिग्री कॉलेज खोले जाने की भी जानकारी दी। इनमें से चार महिला कॉलेज होंगे। बीआइटी सिंदरी में स्टेट टेकनोलाजी पार्क की भी स्थापना होगी। इस बीच विपक्ष ने बजट भाषण का बहिष्कार किया और सदन से निकल गए। इस पर वित्त मंत्री ने कहा कि इनमें बजट भाषण सुनने की ताकत ही नहीं है। ये (विपक्ष) गरीबों को माड़ भात खिलाते थे। हेमंत सरकार ने चावल के साथ दाल भी खिलाई। अब चंपई सरकार दाल भात के साथ सब्जी भी खिलाएगी।