Movie prime

उपचुनाव : झारखंड में JMM, केरल में कांग्रेस, बंगाल में टीएमसी, त्रिपुरा औऱ उत्तराखंड में BJP, यूपी में सपा जीती

6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों के उपचुनाव के नतीजे आ गये। इन सीटों पर 5 सितंबर को वोटिंग हुई थी। इनमें झारखंड की डुमरी, उत्तर प्रदेश की घोसी, उत्तराखंड की बागेश्वर, बंगाल की धुपगुड़ी, , केरल की पुथुप्पली और त्रिपुरा की धनपुर और बॉक्सानगर सीट शामिल हैं।  केरल में कांग्रेस और झारखंड में I.N.D.I.A अलायंस से JMM ने जीत दर्ज की है। त्रिपुरा की दोनों सीटें- धनपुर और बॉक्सानगर सीट बीजेपी जीत गई है। उत्तर प्रदेश की घोसी सीट से समाजवादी पार्टी और बंगाल में TMC जीत गई है। वहीं उत्तराखंड की एक सीट पर बीजेपी आगे चल रही है।

इन 7 विधानसभा सीटों में से 5 सीट- घोसी (यूपी), बागेश्वर (उत्तराखंड), डुमरी (झारखंड), बॉक्सानगर और धनपुर (त्रिपुरा) पर I.N.D.I.A गठबंधन एक साथ चुनाव लड़ रहा है। बंगाल के धुपगुड़ी और केरल के पुथुपल्ली सीट पर I.N.D.I.A गठबंधन की पार्टियों ने एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ा था।

झारखंड के डुमरी में इंडिया प्रत्याशी बेबी देवी ने एनडीए प्रत्याशी यशोदा देवी 17100 वोट से हरायी। त्रिपुरा की दोनों विधानसभा सीटों पर बीजेपी ने जीत गयी है। धनपुर से बीजेपी प्रत्याशी बिंदु देबनाथ ने CPI(M) प्रत्याशी कौशिक चंदा को 18871 वोटों से हरा दिया है। बॉक्सानगर सीट से BJP के तफज्जल हुसैन ने CPI (M) के मिजान हुसैन को 30237 वोटों से हराया है। केरल की पुथुप्पली सीट से कांग्रेस के चांडी ऑमान ने 37 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से CPI(M) के जैक सी थॉमस को पुथुपल्ली सीट से हरा दिया है। 

उत्तर प्रदेश घोसी के घमासान में सपा के सुधाकर सिंह ने BJP प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को हराया।  पश्चिम बंगाल की धुपगुड़ी सीट तृणमूल कांग्रेस के निर्मल चंद्र रॉय ने बीजेपी की तापसी रॉय को हराया। इस सीट पर I.N.D.I.A अलायंस के सदस्य कांग्रेस और TMC एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव में उतरे हैं। कांग्रेस ने CPI(M) के उम्मीदवार ईश्वर चंद्र रॉय को समर्थन दिया है।
उत्तराखंड की बागेश्वर सीट से बीजेपी की पार्वती दास ने कांग्रेस को हरायी। बीजेपी ने विधायक चंदन राम दास के निधन के बाद उनकी पत्नी पार्वती दास को इस सीट पर उम्मीदवार बनाया है।