Movie prime

चिराग का बड़ा दावा, बोले- चार चरणों में ही मिल गया NDA को बहुमत

 

 बिहार में आने वाले तीन चरणों में कुल 21 सीटों पर मतदान होना है। जिसके लिए चुनाव प्रचार का  दौर जोरों-शोरों से चल रहा है। लोजपा(रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हाजीपुर से लोकसभा प्रत्याशी चिराग पासवान  चार चरणों के बाद बड़ा दावा कर रहे हैं। गुरुवार को पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान चिराग पासवान ने कहा कि देश की जनता ने पिछले चार चरण के मतदान में ही नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में चुनाव जीता दिया है। पांचवे चरण में जो भी सीट एनडीए गठबंधन को आएगी, वह सीट प्लस सीट होगी। 

 

 

चिराग पासवान ने यह भी कहा कि बिहार में जो स्थिति देखने को मिल रही है उससे स्पष्ट है कि एनडीए की भारी जीत मिलेगी। लालू परिवार पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि भले ही लालू परिवार के लोग कुछ भी बयान बाजी करें लेकिन उनकी सच्चाई को लोग जानते हैं। उन्होंने किस तरह से बिहार में जंगलराज चलाया था, किस तरह से उन लोगों ने भ्रष्टाचार किया था, यह बात भी जनता जानती है, इसलिए लालू परिवार का साथ जनता नहीं दे सकती है।

चिराग पासवान ने इंडिया गठबंधन पर भी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जब चुनाव लड़ने की बारी आती है तो अरविंद केजरीवाल दिल्ली में अकेले चुनाव लड़ते हैं, कांग्रेस का विरोध करते हैं और बाद में कहते हैं कि वो इंडिया गठबंधन के साथ हैं। वहीं पश्चिच बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जब चुनाव की बारी आई तो कांग्रेस से अलग होकर चुनाव लड़ने चली गई और आज कह रही हैं कि इंडिया गठबंधन को वो समर्थन देंगी।