कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव भगत आज लोहरदगा सीट से दाखिल करेंगे नामांकन
Apr 25, 2024, 11:26 IST
कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव भगत आज लोहरदगा संसदीय सीट से नामांकन दाखिल करेंगे। हालांकि इससे पहले सुखदेव भगत पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ गुमला पहुंचेंगे। बताते चलें कि इस जुलूस में झारखंड के मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन, प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, आलमगीर आलम, बादल पत्रलेख, रामेश्वर उरांव समेत महागठबंधन के कई प्रमुख नेता शामिल होंगे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुखदेव भगत के नामांकन के बाद मुख्यमंत्री नगर भवन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
कांग्रेस के विधानसभा प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि सुखदेव भगत के नामांकन में गुमला, लोहरदगा और मांडर से हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं का जनसैलाब उमड़ेगा। नामांकन की पूरी तैयारी कर ली गई है।