निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, शहरी क्षेत्रों में संगठन को दी जा रही मजबूती
झारखंड में शहरी निकाय चुनाव की संभावनाएं अब स्पष्ट रूप से नजर आने लगी हैं। हाल ही में झारखंड पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति के बाद चुनाव की प्रक्रिया को लेकर गति तेज हो गई है। अब 24 जुलाई को होने वाली कैबिनेट बैठक में राज्य निर्वाचन आयुक्त की नियुक्ति की संभावना है, जो निकाय चुनाव के संचालन के लिए एक जरूरी कदम माना जा रहा है।
निकाय चुनाव की तैयारी के तहत कांग्रेस पार्टी ने शहरी इलाकों में अपने जनाधार को विस्तार देने की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। इस क्रम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर को शहरी स्थानीय निकाय क्षेत्रों के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। उन्हें नगर निकायों और वार्ड स्तर पर कांग्रेस कमेटियों के गठन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही वे जिला कांग्रेस अध्यक्षों और अन्य पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर संगठन को मजबूत करने में भी सहयोग करेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने राजेश ठाकुर को पत्र लिखकर कई निर्देश दिए हैं। इसमें यह कहा गया है कि जिन शहरी निकायों में कांग्रेस ने पिछले चुनावों में भाग लिया था, वहां स्थानीय नेताओं और पूर्व प्रत्याशियों से राय लेकर कमेटियों का गठन करें। साथ ही लंबित मामलों का समय पर समाधान कराने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाएं। इसके अतिरिक्त गठबंधन दलों से तालमेल बनाए रखने की जिम्मेदारी भी उन्हें दी गई है।
गैरदलीय चुनाव में रणनीतिक गठबंधन का प्रयास
झारखंड के 49 शहरी निकायों में चुनाव प्रस्तावित हैं। भले ही ये चुनाव गैरदलीय आधार पर हो रहे हों, लेकिन कांग्रेस की मंशा है कि INDIA गठबंधन के तहत एकजुट होकर एक ही प्रत्याशी पर सहमति बनाई जाए। यदि किसी निकाय क्षेत्र में कांग्रेस, झामुमो और राजद के प्रत्याशी आमने-सामने होते हैं, तो आपसी सहमति से एक मजबूत उम्मीदवार के नाम पर सहमति बनाकर भाजपा को कड़ी टक्कर देने की योजना है।
कांग्रेस का मानना है कि यदि भाजपा को इन शहरी चुनावों में पीछे धकेला जा सका, तो यह INDIA गठबंधन के लिए बड़ा राजनीतिक लाभ होगा। इसी सोच के साथ पार्टी ने 49 नगर निकायों के लिए अलग-अलग पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है।
शहरी निकायों में पर्यवेक्षकों की सूची इस प्रकार है:
निकाय पर्यवेक्षक
मानगो नगर निगम बन्ना गुप्ता
जुगसलाई नगर परिषद रामनाथ करुवा
चकुलिया नगर पंचायत छोटू सिंह मुंडा
कपाली नगर परिषद यशस्वनी सहाय
सरायकेला नगर पंचायत राज बक्शी
आदित्यपुर नगर परिषद अजय सिंह
चाईबासा नगर परिषद त्रिषाणु राय
चक्रधरपुर नगर परिषद अनुप्रिया सोय
सिमडेगा नगर परिषद भूषण बाड़ा
गुमला नगर परिषद सुखदेव भगत
खूंटी नगर पंचायत कालीचरण मुंडा
रांची नगर निगम यशस्वनी सहाय
बुंडू नगर पंचायत कालीचरण मुंडा
पाकुड़ नगर परिषद निशांत आलम
बड़हरवा नगर पंचायत कमल आर्या
गढ़वा नगर परिषद प्रभात दूबे
नगर उंटारी नगर परिषद राजेंद्र प्रताप देव
लातेहार नगर पंचायत केएन त्रिपाठी
विश्रामपुर नगर परिषद सुधीर चंद्रवंशी
छतरपुर नगर पंचायत राधाकृष्ण किशोर
हुसैनाबाद नगर पंचायत रंजीत पासवान
हरिहरगंज नगर परिषद लाल सूरज
रामगढ़ नगर परिषद ममता देवी
बचरा नगर पंचायत अंबा प्रसाद
चास नगर निगम श्वेता सिंह
फुसरो नगर परिषद कुमार जयमंगल
धनबाद नगर निगम अजय कुमार दूबे
चिरकुंडा नगर परिषद अनुपमा सिंह
गिरिडीह नगर निगम समीर राज
धनवार नगर पंचायत उपेंद्र सिंह
सरिया नगर पंचायत इकबाल अंसारी
साहेबगंज नगर परिषद कलिमुद्दीन
राजमहल नगर पंचायत भावना गुप्ता
चतरा नगर परिषद केएन त्रिपाठी
हजारीबाग नगर निगम मुन्ना सिंह
डोमचांच नगर पंचायत लीलावती
झुमरी तिलैया नगर परिषद राजेंद्र जायसवाल
कोडरमा नगर पंचायत नागेश्वर राम
लोहरदगा नगर परिषद रामेश्वर उरांव
देवघर नगर निगम प्रदीप यादव
मधुपुर नगर पंचायत प्रदीप यादव
महगामा नगर पंचायत दीपिका पांडेय सिंह
मिहिजाम नगर परिषद इरफान अंसारी
जामताड़ा नगर परिषद इरफान अंसारी







