Movie prime

राज्य की 14 सीटों पर मतगणना शुरू, सबसे पहले आयेगा रांची का परिणाम

झारखंड की 14 लोकसभा सीटों के लिये मतगणना शुरू हो चुकी है। रांची में सबसे कम, 16 राउंड में मतगणना होगी, वहीं हटिया में सबसे अधिक, 20 राउंड में मतगणना होगी। बताते चलें कि सबसे पहले रांची लोकसभा सीट का परिणाम आयेगा और हटिया के परिणाम आने में देरी हो सकती है। 

मतगणना के लिए रांची सहित पूरे राज्य में 81 हॉल बनाए गए हैं। सबसे पहले बैलेट पेपर के मतों की गिनती होगी। इसके बाद इवीएम मशीन के मतों की गिनती की जाएगी। पूरे राज्य में 29 हजार 523 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। जहां हुए मतदान के लिए 14 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। झारखंड में कुल 81 हॉल में 1492 टेबल पर काउंटिंग होगी।

गौरतलब है कि 13 मई से 1 जून तक 4 चरणों में 14 लोकसभा सीटों के लिए वोटिंग हुई। मतदान के दौरान राज्य के 2.58 करोड़ में से 1.7 करोड़ मतदाताओं ने 244 प्रत्याशियों को वोट दिए हैं। चार चरणों के चुनाव में कुल मिलाकर 66.19 प्रतिशत मतदान हुआ। आज इन सभी के चुनावी किस्मत का फैसला होगा।