Movie prime

डिप्टी CM विजय सिन्हा का तीखा हमला, बोले-केजरीवाल और हेमंत के जैसा होगा तेजस्वी का हाल

 

बिहार में चुनावी लड़ाई के बीच जुबानी लड़ाई भी जोर पकड़ती जा रही है। बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने तेजस्वी यादव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव का हाल अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन के जैसा तेजस्वी का हाल हो जाएगा। साथ ही ये भी कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने कभी कह दिया है कि महागठबंधन सरकार के समय गड़बड़ हुआ हुई और उसकी जांच भी होगी।

उन्होने कहा कि अगुवानी पुल गिरने के मामले में काफी गड़बड़ी हुई है, उसमें दोषी लोगों को तेजस्वी यादव ने बचाने का काम किया है। सीएम ने भी कहा है कि उसकी जांच कराएंगे। विजय सिन्हा ने कहा कि जिस तरह से दिल्ली के मुख्यमंत्री और झारखंड के मुख्यमंत्री आज जेल में हैं, वही हश्र तेजस्वी यादव का भी होगा।

 

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि विभाग के अंदर उन तमाम भ्रष्ट कार्यों का जांच कराऊंगा। एक भी भ्रष्ट लोग नहीं बचेंगे। भ्रष्टाचार कर संपत्ति बनाने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पीएचडी विभाग के अंदर 1100 टेंडर एक बार में रद्द करने का काम किया है। आज बालू माफियाओं पर पूरी तरह से शिकंजा कसने का काम किया गया है। चुनाव बाद इसका असर भी दिखेगा। ये बातें उन्होने बेगूसराय में एक कार्यक्रम के दौरान कही। 

इससे पहले पटना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान विजय सिन्हा ने कहा बिहार के सजायाफ्ता पूर्व मुख्यमंत्री और उनके शहजादे को संविधान, लोकतंत्र, युवा, गरीब और बिहार के विकास की बड़ी चिंता हो रही है। उनके विधवा विलाप को कोई आज कोई सुनने वाला नहीं है। इनके सहयोगियों की जमात तमाम असंवैधानिक काम खुद करते हैं। इनके सहयोगी देश में आपातकाल लगाते हैं।