Movie prime

भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन की प्रक्रिया आज से शुरू

लोकसभा चुनाव 2024 के लिये राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (NDA) द्वारा प्रत्याशियों की घोषणा की जा चुकी है। वहीं आज से NDA के उम्मीदवारों के नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो रही है। इसके साथ ही भाजपा का कौन सा प्रत्याशी, कब नामांकन करेगा, इसकी भी सूची जारी कर दी गयी है। आज झारखंड में पहले चरण के चुनाव के लिए सिंहभूम लोकसभा सीट के लिए भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा नामांकन दाखिल करेंगी। वो दोपहर एक बजे नामांकन दाखिल करेंगी। पहले चरण का चुनाव सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू लोकसभा सीट पर होना है। इसके लिए अगले तीन दिनों में NDA के सभी उम्मीदवार नामांकन पूरी कर लेंगे।

नामांकन में शामिल होंगे टॉप के लीडर
NDA उम्मीदवारों के नामांकन के दौरान राष्ट्रीय स्तर के नेताओं के आने की बात चल रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार खूंटी में भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के नामांकन के दौरान केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह शामिल होंगे।

वहीं पलामू सीट से बीडी राम के नामांकन के दौरान जनरल वीके सिंह के शामिल होने की जानकारी दी गई है। वहीं आज सिंहभूम में होने जा रहे गीता कोड़ा के नामांकन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और प्रदेश के दूसरे नेता मौजूद रहेंगे। लोहरदगा सीट से नामांकन के दौरान भी इन्हीं के रहने की बात है।

कब और करेगा नामांकन दाखिला

लोकसभा : नाम : तारीख

सिंहभूम : गीता कोड़ा : 22 अप्रैल
खूंटी : अर्जुन मुंडा : 23 अप्रैल
लोहरदगा : समीर उरांव : 24 अप्रैल
पलामू : वीडी राम : 24 अप्रैल
कोडरमा : अन्नपूर्णा देवी : दो मई
हजारीबाग : मनीष जायसवाल : एक मई
गिरिडीह : सीपी चौधरी : छह मई
धनबाद : ढुलू महतो : 30 अप्रैल
रांची : संजय सेठ : दो मई
जमशेदपुर : विद्युत वरण महतो : 30 अप्रैल
राजमहल : ताला मरांडी : 10 मई
दुमका : सीता सोरेन : 10 मई
गोड्‌डा : निशिकांत दुबे : 10 मई

किस सीट में कब होगा चुनाव

फेज : सीट : चुनाव की तारीख

फेज चार : सिंहभूम, खूंटी, पलामू, लोहरदगा : 13 मई
फेज पांच : चतरा, कोडरमा, हजारीबाग : 20 मई
फेज छह : गिरिडीह, धनबाद, रांची, जमशेदपुर : 25 मई
फेज सात : राजमहल, दुमका, गोड्‌डा : 1 जून
चुनाव परिणाम : 4 जून