Movie prime

राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव, मुखिया के बेटे की गोली मार कर हत्या

 

बिहार में दिन -प्रतिदिन अपराधियों का तांडव बढ़ता जा रहा है। राजधानी पटना भी इससे अछूता नहीं है। यहं अपराधी बेख़ौफ़ अपराधिक घटना को अंजाम दे रहे हैं। नया मामला भी पटना से सामने आया है।  जहां दिनदहाड़े एक पूर्व मुखिया पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद इलाके में भय माहौल कायम हो गया है। फिलहाल इस घटना की सूचना नजदीकी थाने के पुलिस को दे दी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी में दिनदहाड़े पूर्व मुखिया पुत्र को गोली मारने की सूचना है। यह घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने दीघा सड़क को जाम कर जमकर बबाल किया है। सूचना के मुताबिक जमीनी विवाद में गोली मारने की बात सामने आ रही है। फिलहाल इस मामले में पुलिस की टीम सभी बिंदु पर बारीकी से जांच कर रही है।

दरअसल,पूर्व से दो पक्षों में विवाद चल रहा था। जिसके बाद आज पूर्व मुखिया के पुत्र को गोली मार दी गई है। इसकी पहचान नकटा दियारा पंचायत के पूर्व मुखिया भागीरथ प्रसाद के पुत्र मुकेश कुमार गोपी के रूप में हुई है। घटना के बाद घायल मुकेश को इलाज के लिए दानापुर अस्पाल में एडमिट करवाया गया है। यह घटना दीघा सब्जी मंडी के पास का बताया जा रहा है।

उधर, इस घटना के बाद भाड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर कर विरोध जाता रहे हैं। यह लोग जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ़्तारी की मांग कर रहे हैं। फिलहाल, घटना की सूचना नजदीकी थाने के पुलिस को दे दी गई है। उसके बाद पुलिस फिलहाल घटना की जांच में जुटी हुई है। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद भी इस मामले में कुछ कहा जा सकता है।