Movie prime

मुंगेर में CM नीतीश ने लालू-राबड़ी का राज का याद दिलाया, बोले- गड़बड़ किया तो हम लोगों ने हटा दिया

 

पीएम नरेंद्र मोदी अररिया के बाद मुंगेर में सभा को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने अररिया के फारबिसगंज में अपने 43 मिनट के संबोधन में 17 मिनट तक कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि RJD, कांग्रेस के INDI गठबंधन को न देश के संविधान की परवाह है और न ही लोकतंत्र की परवाह है। ये वह लोग हैं जिन्होंने दशकों तक बैलट पेपर के बहाने गरीबों का अधिकार छीना।

मुंगेर में CM नीतीश बोले-याद कीजिए जिनके पास 15 साल का मौका था, उसके पहले कांग्रेस के पास था। शाम को लोग नहीं निकल पाते थे। पहले कितना हिंदू मुस्लिम का झगड़ा करता था। पढ़ाई का हाल क्या था? स्वास्थ का क्या हाल था? कहीं सड़क नहीं थी, कहीं बिजली नहीं। जब हम लोगों को काम का मौका मिला तो कितना विकास किया। अब पूरे प्रदेश में भाई प्रेम चारे का माहौल है।

सीएम नीतीश ने कहा कि गड़बड़ किया (आरजेडी) तो हम लोगों ने हटा दिया। अब साथ आए हैं और हमेशा साथ रहेंगे। दस लाख नौकरी देने का वादा हमने किया था और अब तक चार लाख नौकरी दे चुके है। ये लोग बस अनाप शनाप बोलते रहता है। हम लोगों ने इतना काम किया और वो लोग जाति के आधार पर वोट मांगते हैं, लेकिन आपको जात के नाम पर नहीं, काम के नाम पर वोट दीजिए। कुछ लोग अपने परिवार को हो सब कुछ करते रहते हैं।

सीएम नीतीश ने कहा कि याद कीजिए जिसको मेरे से पहले 15 साल और उससे पहले कांग्रेस को  मौका मिला था तो क्या हुआ। आजकल लोग समझता है कि मुस्लिम हमारा है तो उसका वोट लेंगे तो उसका क्या हलतब्कर दिए थे वो लोग। लेकिन, जब हमलोगों को मौका तो विकास किया। हर चीज में विकास किया। काम तो काम ने ही किया है। शिक्षा, स्वाथ्य हर चीज में काम किया। 

सीएम नीतीश ने कहा कि उसको वोट दिगियेगा तो क्या फायदा होगा काम तो हम किए हैं उसको तो कुछ करना आता ही नहीं है। बीच में तो हमने ही उसको मौका दे दिया तो ये सब कह रहा है। हमने टीचर को नौकरी दिया है। हमलोग तो काम किए है। उन लोगों के चक्कर में मत रहिए वह लोग कुछ नहीं करना चाहता है। मुंगेर में चौतरफा विकास हमने किया है। हम जब हम सरकार में आए तो विकास हुआ उससे पहले कहां कुछ होता था। सब कुछ हमने किया है और सब कुछ विकास हो रहा है।