Movie prime

JMM ने गांडेय विधानसभा उपचुनाव में कल्पना सोरेन को दिया टिकट, जमशेदपुर से समीर मोहंती के नाम पर मुहर लगी

लोकसभा चुनाव 2024 का आगाज़ हो चुका है। वहीं झारखंड में चौथे चरण से मतदान होना है। ऐसे में सभी पार्टियों द्वारा अंतिम चरण में टिकट वितरण की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन को गांडेय विधानसभा के उपचुनाव में टिकट दिया है। वहीं दूसरी तरफ पार्टी ने जमशेदपुर लोकसभा सीट से समीर मोहंती को टिकट दिया है। 

गौरतलब है कि सरफ़राज़ अहमद के गांडेय विधानसभा सीट से इस्तीफा देने के बाद से ही कयास लगाये जा रहे थे कि कल्पना सोरेन को गांडेय विधानसभा उपचुनाव में उतारा जाएगा। ऐसे में अब झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा इसकी आधिकारिक रूप से घोषणा भी कर दी गयी है। बताते चलें कि, जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र में 25 मई को मतदान होना है। साथ ही गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए 20 मई को मतदान होगा।