Movie prime

भाजपा में शामिल हुई JMM की बड़ी बहू, कहा-झारखंड के सभी 14 सीटों पर खिलेगा कमल

आगामी लोकसभा चुनाव से पूर्व झारखंड मुक्ति मोर्चा को तगड़ा झटका लगा है। सोरेन परिवार की बड़ी बहू सीता सोरेन ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद सीता सोरेन ने दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चंपाई सरकार की मंत्रिमंडल में जगह न मिलने से सीता नाराज चल रही थी। सीता सोरने JMM में महासचिव के पद पर कार्यरत थी। अपने इस्तीफा पत्र में पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन को इसकी जानकारी देते हुए सीता सोरेन कहा कि प्रदेश के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के बड़े भाई दुर्गा सोरेन ने आंदोलन में आग्रणी भूमिका निभाई थी, मगर हमारे परिवार को अब अलग कर दिया गया है। हमें लगा था कि हमारी स्थिति सुधर जाएगी मगर ऐसा नहीं हुआ। मेरे पति दुर्गा सोरेन ने काफी मेहनत से पार्टी का निर्माण किया था, लेकिन पार्टी अब उनलोगों के हाथों चली गई है जिनके विचार पार्टी के विचारधारा से मेल नहीं खाते है।