Movie prime

जोबा मांझी ने सिंघभूम लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया, मुख्यमंत्री चम्पाई और कल्पना सोरेन रहे मौजूद

महागठबंधन की प्रत्याशी जोबा मांझी ने आज सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया। बताते चलें कि जोबा मांझी के नामांकन प्रक्रिया के दौरान मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन उपस्थित रहीं। जोबा मांझी झामुमो से इंडी गठबंधन की प्रत्याशी हैं। सोमवार को जोबा मांझी को पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन ने सिंबल प्रदान किया था। 

वहीं जोबा मांझी का नामांकन के समय झामुमो, कांग्रेस और राजद ने अपनी एकजुटता और ताकत दिखायी। नामांकन से पूर्व चाईबासा स्थित खुटकट्टी मैदान में जनसभा भी आयोजित की गयी। बता दें कि जोबा मांझी का सिंहभूम में एनडीए से भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा से मुकाबला होगा। गीता कोड़ कुछ समय पहले कांग्रेस का साथ छोड़कर भाजपा में शामिल हुई हैं। गीता कोड़ा पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी हैं।