Movie prime

लोकसभा चुनाव 2024: 58 सीटों पर दोपहर 3 बजे तक 49.20% मतदान दर्ज, सबसे अधिक पश्चिम बंगाल में 70.19%


 
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के छठे चरण का मतदान शुरू हो गया है। छठे चरण में 8 राज्यों/केन्द्र-शासित प्रदेशों की इन 58 सीटों पर मतदान हो रहा है।दोपहर 1 बजे तक 58 संसदीय क्षेत्रों में 49.20% मतदान दर्ज किया गया है। सबसे अधिक पश्चिम बंगाल में 70.19% मतदान दर्ज हुआ।


8 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में कितना मतदान हुआ,यहां देखे -:

बिहार -45.21%

हरियाणा - 46.26%

जम्मू और कश्मीर -44.41%

झारखंड -54.34%

नई दिल्ली -44.58%

ओडिशा -48.44%

उत्तर प्रदेश -43.95%

पश्चिम बंगाल -70.19%


छठे चरण में जो हाई प्रोफाइल उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं उनमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्र में मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, कृष्णपाल गुर्जर, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, मेनका गांधी, महबूबा मुफ्ती, राज बब्बर, दिनेश लाल निरहुआ, धर्मेंद्र यादव आदि शामिल हैं।

दिल्ली से मनोज तिवारी, बांसुरी स्वराज, कन्हैया कुमार, जयप्रकाश अग्रवाल, महाबल मिश्रा, कमलजीत सेहरावत, योगेंद्र चंदोलिया, उदित राज, हर्ष मल्होत्रा, कुलदीप कुमार, सहीराम, रामबीर सिंह बिधुड़ी, प्रवीण खंडेलवाल व सोमनाथ भारती मुख्य उम्मीदवार हैं।

मतदान के इस छठे चरण में कुल मिलाकर 11.13 करोड़ से अधिक मतदाता हैं। इनमें 5.84 करोड़ पुरुष, 5.29 करोड़ महिलाएं और 5120 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। छठे चरण के लिए सभी 58 सीटों पर 85 वर्ष से अधिक आयु के कुल 8.93 लाख से अधिक मतदाता है।