Movie prime

लोकसभा चुनाव 2024 : रावण के ससुराल से चुनाव लड़ेंगे 'राम', मेरठ से भाजपा ने दिया टिकट

रामानंद सागर द्वारा निर्मित रामायण में, भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल आगामी लोकसभा चुनाव में रावण के ससुराल से चुनावी मैदान में उतरेंगे। भाजपा ने लोकसभा चुनाव में लोकप्रिय टीवी शो रामायण में भगवान राम की भूमिका निभाने वाले प्रसिद्ध अभिनेता अरुण गोविल को मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है।  वही,  लोकसभा के इस सीट से तीन बार के लगातार सांसद रह चुके राजेंद्र अग्रवाल का टिकट कट चुका है। जिसके बाद अभिनेता  गोविल को लोकसभा का टिकट मिला है।

भाजपा ने इस फैसले के बाद कई दिनों से मेरठ की सीट को लेकर चल रही अटकलों परअब विराम लगा गया है। वही, टिकट कंफर्म होने के बाद अभिनेता अरुण गोविल ने  पीएम नरेंद्र मोदी और चयन समिति के प्रति आभार जताया है।दरअसल मेरठ को लंकापति रावण की ससुराल मानी जाती है। मेरठ का प्राचीन नाम मयराष्ट्र है। जिसे मंदोदरी का मायका कहा जाता है। मंदोदरी के पिता का नाम मयदानव थे। मयदानव ने ही इस नगरी को बसाई थी, जिसके बाद अब यह मेरठ के नाम से जाना जाता है। वहीं, अब देखना दिलचस्प होगा कि हापुड़ लोकसभा की जनता किसे अपना सांसद चुनती है। 

श्रीकृष्ण ने भी जीता था चुनाव
भाजपा ने इससे पहले भी महाभारत सीरियल में श्रीकृष्ण की भूमिका निभाने वाले नीतीश भारद्वाज को टिकट दिया था। जिसमें उन्होंने जमशेदपुर से चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में उन्होंने  जीत हासिल की थी। दरअसल यह 1996 की बात है। उस वक्त नीतीश भारद्वाज की उम्र महज 34 साल  के आसपास ही होगी। वही, नीतीश भारद्वाज ने जनता दल के इंदर सिंह नामधारी को हराकर पहली बार सांसद का चुनाव जीता था।