Movie prime

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की बिगड़ती सेहत पर प्रधानमंत्री मोदी चिंतित, साजिश की आशंका

ओडिशा के 77 वर्षीय मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के ख़राब स्वास्थय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की सेहत लगातार बिगड़ती जा रही है। उनकी बिगड़ती सेहत के पीछे साजिश तो नहीं? प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि अगर भाजपा की सरकार ओडिशा में बनती है तो वे नवीन पटनायक की ख़राब स्वास्थय का कारण जानने हेतु कमेटी का गठन करेंगे। 

बताते चलें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को ओडिशा के मयूरभंज जिले में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले एक साल में नवीन बाबू की तबीयत इतनी कैसे बिगड़ी गई। सालों से उनके करीब रहे लोग जब मुझसे मिलते हैं, तो उनकी सेहत की चर्चा करते हैं। वे बताते हैं कि नवीन बाबू अब खुद से कुछ भी नहीं कर पाते। क्या उनकी तबीयत खराब होने के पीछे कोई षडयंत्र है।

प्रधानमंत्री मोदी ने क्यों व्यक्त की षड़यंत्र की आशंका 
दरअसल पूर्व आईएएस अफसर और बीजू जनता दल के नेता वीके पांडियन के बारे में कहा जाता है कि इस समय वे ही सरकार चला रहे हैं और सरकार से जुड़े फैसले ले रहे हैं। इस मामले ने तब और तूल पकड़ा जब नवीन पटनायक का एक वीडियो सामने आया। इसमें वे मंच से भाषण दे रहे थे। उनके बगल में पांडियन माइक पकड़कर खड़े थे। इसी दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसपर सबकी नजर गई। ओडिशा मुख्यमंत्री ने पोर्डियम पर अपना एक हाथ रखा था, जो जोर से कांप रहा था। जैसे ही पांडियन की नजर वहां गई, उन्होंने मुख्यमंत्री पटनायक का हाथ पकड़कर तुरंत छिपा दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने क्यों व्यक्त की षड़यंत्र की आशंका 

विदित हो कि, तमिलनाडु में जन्में वीके पांडियन को भाजपा ओडिशा की राजनीति में 'बाहरी' कहती रही है। पांडियन ने दिल्ली में अपनी पढ़ाई की। उन्होंने पंजाब कैडर के आईएएस अधिकारी के रूप में अपना करियर शुरू किया था। हालांकि, बाद में एक उड़िया महिला से शादी करने के बाद पांडियन ओडिशा कैडर में ट्रांसफर हो गए।

वीके पांडियन ने ओडिशा सरकार के बड़े प्रोजेक्ट संभाले
पांडियन ने श्री जगन्नाथ हेरिटेज कॉरिडोर, श्रीमंदिर परिक्रमा परियोजना जैसे ओडिशा सरकार के मेगा प्रोजेक्ट्स में भी बड़ी भूमिका निभाई, जिसका इसी साल उद्घाटन हुआ है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने 17 जनवरी को जगन्नाथ मंदिर के गजपति दिव्यसिंह देव के साथ इस कॉरिडोर का उद्घाटन किया था। श्री जगन्नाथ हेरिटेज कॉरिडोर प्रोजेक्ट के तहत जगन्नाथ मंदिर की बाहरी दीवार के चारों ओर 75 मीटर का एक गलियारा बनाया गया है। श्रीमंदिर के साथ-साथ पांडियन ने राज्य में प्राचीन और प्रतिष्ठित मंदिरों के रिनोवेशन एंड रेस्टोरेशन की ओडिशा सरकार की पहल की भी निगरानी की। इसके अलावा वीके पांडियन को ओडिशा में 'मो सरकार' को लॉन्च करने के लिए भी जाना जाता है। इस पहल को राज्य के सभी पुलिस स्टेशनों के साथ-साथ 21 जिला मुख्यालय अस्पतालों और मेडिकल कॉलेज में 2 अक्टूबर 2019 को लॉन्च किया गया था। इसका मकसद सरकारी आफिसों में आने वाले लोगों को सम्मान के साथ उनकी मदद करनी है।