Movie prime

नरेंद्र मोदी को राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता

 

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन की संसदीय बैठक में आज नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार नेता चुना गया। संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में आज हुयी NDA की बैठक में 13 दलों के नेता शामिल हुये। बैठक में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन के सभी 293 सांसद, राज्यसभा संसद और सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री मौजूद रहे। जिसके बाद NDA द्वारा दोपहर 3 बजे सरकार बनाने का दावा पेश किया गया। वहीं गठबंधन के नेताओं ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को समर्थन पत्र सौंपा। 

राजनाथ ने प्रधानमंत्री पद के लिए मोदी के नाम का प्रस्ताव रखा
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने स्वागत भाषण दिया। राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री पद के लिए नरेंद्र मोदी के नाम का प्रस्ताव रखा। अमित शाह ने इसका समर्थन किया और नितिन गडकरी ने अनुमोदन किया। जेडीएस अध्यक्ष कुमारस्वामी ने प्रस्ताव का समर्थन किया। इसके बाद TDP प्रमुख चंद्रबाबू नायडू, JDU प्रमुख और बिहार के CM नीतीश कुमार ने समर्थन का ऐलान किया। नरेंद्र मोदी आगामी 9 जून को शाम 6 बजे राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री पद की तीसरी बार शपथ ले सकते हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार नरेंद्र मोदी के साथ पूरा मंत्रिमंडल शपथ ले सकता है।