Movie prime

Punjab Politics: नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने पद से दिया इस्तीफा, पूर्व CM ने कहा- मैंने पहले ही कहा था

 

पंजाब कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने आज सभी को चौंकाते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को सौंपा। हालांकि, उन्होंने कहा कि वह पार्टी में बने रहेंगे। 

सिद्धू ने अपने इस्तीफे में लिखा, " इंसान का पतन समझौते से होता है। मैं कांग्रेस के भविष्य और पंजाब की भलाई के एजेंडे से कभी समझौता नहीं कर सकता। इसलिए मैं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देता हूं। पार्टी के लिए काम करता रहूंगा।"

वहीं सिद्धू के इस्तीफा देने पर पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा, "मैंने पहले ही कहा था कि वह इस सीमावर्ती राज्य के लिए सही व्यक्त‍ि नहीं हैं।" बता दें कि करीब दो महीने पहले ही कांग्रेस ने कैप्टन अमरिंदर सिंह की नाराजगी के बावजूद सिद्धू को पंजाब कांग्रेस की कमान दी थी। 



बता दें, नवजोत सिंह सिद्धू और अमरिंदर सिंह के बीच के तालुकात कभी अच्छे नहीं थे। बीते 18 सितंबर को अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा भी था कि यदि नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब के मुख्यमंत्री बनते हैं तो यह देश के लिए बड़ा होगा। अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद कांग्रेस ने चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब का नया मुख्यमंत्री बना दिया। 

क्या मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद BJP में शामिल होंगे कैप्टन अमरिंदर सिंह?- https://newshaat.com/politics/will-captain-amarinder-singh-join-bjp-after-resigning-as-ch/cid5347553.htm
 


 

News Hub