Movie prime

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर 30 अप्रैल को आएंगे

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर 30 अप्रैल को आ रहे हैं। वह 30 अप्रैल को धनबाद जाएंगे। वहां से एनडीए प्रत्याशी ढुल्लू महतो के नामांकन में शामिल होंगे और अपराह्न 3:00 बजे प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करेंगे। शाम 7:00 बजे रांची पहुंचकर मारवाड़ी धर्मशाला हरमू में प्रबुद्ध जनों के साथ बैठक करेंगे। रात्रि विश्राम रांची में होगा।
1 मई को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा हजारीबाग जाएंगे, जहां वे एनडीए प्रत्याशी मनीष जायसवाल के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होंगे और हजारीबाग के तर्जन मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। जिसके बाद वे देर शाम रांची से लौट जाएंगे। भजनलाल शर्मा के साथ नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी भी रहेंगे।
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत 30 अप्रैल को आएंगे
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत 30 अप्रैल को रांची आएंगे। रांची से वे हेलीकॉप्टर द्वारा जमशेदपुर जाएंगे। वहां एनडीए प्रत्याशी विद्युतवरण महतो के नामांकन में सुबह 11 बजे शामिल होंगे। गजेंद्र शेखावत साकची में आयोजित जनसभा को भी संबोधित करेंगे। उनके साथ प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉक्टर प्रदीप वर्मा एवं प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय भी रहेंगे।
भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई 30 अप्रैल को जाएंगे गुमला और लोहरदगा
भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई 30 अप्रैल को लोहरदगा और गुमला जाएंगे। डॉक्टर बाजपेई गुमला और लोहरदगा में पार्टी द्वारा आयोजित बैठक एवं स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनके साथ प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह भी उपस्थित रहेंगे।