Movie prime

RJD बोली- सीएम स्क्रिप्ट की भाषा बोल रहे हैं, 4 रिटायर्ड अधिकारी सरकार चला रहे

 

बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी आरजेडी ने सरकार पर बड़ा हमला बोला है। आरजेडी के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि राज्य में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। दिल्ली और बिहार के 4 रिटायर्ड अधिकारी अपने अनुसार सरकार चला रहे हैं। हर जगह भ्रष्टाचार दिख रहा है। सरकारी खजाने का दुरुपयोग किया जा रहा है। थोथी दलील के सहारे सरकार चल रही है।

शक्ति यादव ने आगे कहा कि रिटायर्ड अधिकारियों का खौफ फैला हुआ है। पूर्व डीजीपी राजविंदर सिंह भट्टी हटाने के लिए मजबूर कर दिया। रिटायर अधिकारी जूते की नोंक पर पुलिस अधिकारी को रखते हैं। विपक्ष के नेताओं को परेशान किया जा रहा है। अपराधियों पर पुलिस की खनक नहीं दिख रही है। सीएम नीतीश कुमार स्क्रिप्ट की भाषा बोल रहे हैं। एनडीए छोड़कर जाने की बात स्क्रिप्टेड है, उसे नीतीश कुमार ने पढ़ा है।

सीएम नीतीश कुमार के प्रगति यात्रा पर आरजेडी प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री कहीं भी लोगों से नहीं मिल रहे हैं। एक भी फोटो और वीडियो में लोगों से मिलते हुए नहीं दिख रहे हैं। दुर्गती यात्रा में प्रगति यात्रा तब्दील हो गई है। 2 अरब 25 करोड़ 70 लाख रुपए खर्च करके भी जनता के हित में कोई काम नहीं किया जा रहा है।

वहीं, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि बिहार में 'लूट सको तो लूट लो' के आधार पर सरकार चल रही है। रिटायर्ड अधिकारियों के जरिए ट्रांसफर-पोस्टिंग का खेल चल रहा है। चेहरा चमकाने के लिए सरकारी खजाने का इस्तेमाल किया दा रहा है। आरजेडी पहले दिन से बीपीएसी अभ्यर्थियों के प्रति गंभीर है। जब तक छात्रों का न्याय नहीं मिल जाता है, तब तक नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव चैन से बैठने वाले नहीं हैं।
 

News Hub