Movie prime

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को हो चला है भरोसा, 2024 में पुन: केंद्र में सत्तारूढ़ हो जायेंगे मोदी!

 

राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद ने अपने टि्वटर हैंडल से एक ऐसा संदेश जारी किया है, जिससे जाहिर हो रहा है कि लालू प्रसाद को भरोसा हो चला है कि 2024 में केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार वापसी करेगी। कर्नाटक विधानसभा चुनाव कांग्रेस को मिली मिली जीत पर संशय व्यक्त करते हुए राजद सुप्रीमो ने विस्तार से जो बातें लिखी है उनको पढ़कर आप भी मान लेंगे कि विपक्षी एकता व अन्य सियासी तिकड़म से लालू प्रसाद को कोई आशा नहीं बन रही है।

उन्होंने टि्वटर में लिखा है

कर्नाटक चुनाव भले कांग्रेस जीत गई लेकिन कई सबाल अब भी बिजली की तरह कौंध रही है:

1) क्या सच में कर्नाटक में भाजपा को कांग्रेस ने हराया या खुद हारी?

2) RSS, RAW, IB और अन्य इंटेलिजेंस ऐजेंसियो ने हार की भनक मोदी शाह को नही दी होगी?

3) भाजपा व RSS हर चुनाव में जमीनी हकीकत की जानकारी के लिए सर्वे करती है तो क्या इसबार नही की?

4) हर चुनाव में एजिक्ट पोल में भाजपा को जीतते दिखाया जाता था लेकिन इसबार कांग्रेस को शुरू से जीतते दिखाया गया

5) कर्नाटक चुनाव मोदी के चेहरे पर लड़ा गया और अगर इतनी बड़ी हार हुई तो भाजपा में अब तक आपातकालीन बैठक या मंथन क्यो नही?

6) परिणाम के तुरंत बाद ही भाजपा पोषित पूरी गोदी मीडिया व उनके ऐंकर EVM के बारे में कहने लगे कि अब EVM हैक के बारे मे आरोप मत लगाना, क्या अब EVM हैक नही हुआ? ऐसा 2 दिनो तक चलता रहा।

इन सब बातो से पता चलता है कि भाजपा ये चुनाव जानबूझकर कर हारी है और अभी एक दो चुनाव और हारेगी और गोदी मीडिया के द्वारा फैलाया जायेगा कि EVM हैक होती तो विपक्ष जीतता? और विपक्ष भी मान लेना कि EVM वगैरह हैक नही होता, बदले नही जाते और मोदी शाह भाजपा 2024 के चुनाव में खेल कर देगी वैसे भी कर्नाटक जैसे राज्य हारने से मोदी शाह या भाजपा पर क्या फर्क पड़ेगा?

अगर राजस्थान, छत्तीसगढ और तेलंगाना भी हार जाये तो क्या फर्क पड़ेगा? फर्क तब पड़ेगा जब केन्द्र में हारेगा, लोकसभा चुनाव हारेगा। इस बात को मोदी शाह भाजपा और RSS अच्छी तरह जानते है कि लोकसभा हारते ही उनका सीधा जेल जाने का रास्ता है और इसलिए वे इसे किसी किमत मे हारना नही चाहेंगे

वैसे भी उनके पास एक ऑप्शन तो हमेशा खुला रहता है कभी भी ED, CBI की मदद से दबाव बनाकर व करोड़ो मे विधायक खरीदकर सरकार बनाना आपको याद है 2018 में कांग्रेस जेडीएस की सरकार बनी थी उसे 2019 के लोकसभा चुनाव जीतते ही कैसे गिराकर, विधायक खरीदकर भाजपा की सरकार बनी? 2019 के लोकसभा चुनाव मे तेजस्वी यादव व अखिलेश यादव के जनसभाओ मे खचाखच भीड़ व जनसमर्थन मिलता था, मोदीजी व भाजपा के सभाओ मे कुर्सियाँ खाली रहती थी लेकिन जब परिणाम आया तो भाजपा ने क्लीन स्वीप कर दिया पूरे बिहार यूपी मे भाजपा लगभग सीटे जीत गयी इसलिए विपक्ष को EVM के लिए बड़ी लड़ाई लड़ने की आवश्यकता है तभी निष्पक्ष चुनाव होगा और लोकतंत्र की रक्षा होगी। जय हिन्द!