Movie prime

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने खूंटी से नामांकन पर्चा दाखिल किया

केंद्रीय मंत्री और खूंटी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा ने आज डीसी कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री के साथ आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और पूर्व सांसद कड़िया मुंडा शामिल रहे। बताते चलें कि अर्जुन मुंडा के नामांकन के अवसर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी खूंटी आयेंगे। हालांकि वह नामांकन के वक्त उपस्थित नहीं थे, लेकिन वह खूंटी में रोड शो करेंगे। रक्षा मंत्री दोपहर बाद रांची एयरपोर्ट पहुंचने के बाद सड़क मार्ग से खूंटी के लिए पहुंचेगे। एनडीए उम्मीदवार अर्जुन मुंडा के समर्थन में खूंटी में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद रांची आकर दिल्ली के लिए रवाना हो जायेंगे। विदित हो कि खूंटी से अर्जुन मुंडा के प्रतिद्वन्द्वी कांग्रेस के कालीचरण मुंडा भी आज ही पर्चा दाखिल करेंगे।