Movie prime

बेगूसराय में यूपी और असम के सीएम का सभा, गिरिराज सिंह के लिए सम्राट-चिराग भी मांगेंगे वोट

 
बेगूसराय में आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। गिरिराज सिंह के समर्थन में आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिश्वा शर्मा बेगूसराय में सभा करेंगे।
इनके साथ ही बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, लोजपा (आर) सुप्रीमो चिराग पासवान और श्रवण कुमार बेगूसराय आएंगे। ये अलग-अलग जगहों पर चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा दो जगहों पर तेजस्वी की भी सभा होगी।
बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र में चौथे चरण में वोटिंग होनी है। यहां 13 मई को वोट डाले जाएंगे। आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है। एनडीए और इंडिया गठबंधन दोनों ने प्रत्याशियों के पक्ष में लोगों को रिझाने के लिए नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है।
तेघड़ा विधानसभा के बरौनी फर्टिलाइजर टाउनशिप (मैदान जीरोमाइल के समीप) में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा होगी। दूसरी ओर गिरिराज के ही पक्ष में बखरी विधानसभा क्षेत्र के शकरपुरा हाईस्कूल मैदान में असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्वा शर्मा और साहेबपुर कमाल विधानसभा क्षेत्र के सनहा उच्च विद्यालय के मैदान में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, लोजपा (आर.) सुप्रीमो चिराग पासवान और जदयू के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार की जनसभा होगी।
तेजस्वी और सहनी की भी है सभा
इधर, इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अवधेश कुमार राय के पक्ष में पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी दो जगहों पर चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। दोनों नेता पहले बखरी विधानसभा क्षेत्र के गढ़पुरा हाईस्कूल के मैदान में जनसभा करेंगे। उसके बाद साहेबपुर कमाल के जौहरी लाल हाईस्कूल मैदान में सभा को संबोधित करेंगे।
बेगूसराय में यूपी और असम के सीएम की सभा: गिरिराज सिंह के लिए सम्राट-चिराग भी मांगेंगे वोट; 2 जगहों पर तेजस्वी- सहनी करेंगे प्रचार