Movie prime

IPL 2024 : CSK की धोनी ने छोड़ी कप्तानी, अब ये युवा संभालेगा टीम की कमान

 

IPL 2024 : इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के शुरू होने से ठीक एक दिन पहले चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आ रही है। आईपीएल 2024 से पहले चेन्नई ने कप्तान बदल दिया है। एमएस धोनी ने टीम की कमान छोड़ दी है, वहीं अब टीम की कमान युवा कंधों पर होगी। जी हां, विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करने वाले ऋतुराज गायकवाड़ CSK के नए कप्तान बन गए हैं। इसकी जानकारी आईपीएल की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए दी गई है।

आपको बता दें कि धोनी के आलावा सुरेश रैना और रविंद्र जडेजा इस टीम की कप्तानी कर चुके हैं। धोनी ने ही कप्तानी छोड़कर जडेजा के हाथों में कमान दी थी लेकिन टीम के लचर प्रदर्शन के बाद जडेजा ने कप्तानी छोड़ दी थी तब धोनी को वापस कमान संभालनी पड़ी थी। धोनी चेन्नई के आलावा राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स के लिए भी आईपीएल में कप्तानी कर चुके हैं।

2008 से 2003 के बीच एमएस धोनी ने आईपीएल में बतौर कप्तान 226 मैच खेले हैं। ये चेन्नई सुपर किंग्स और राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के आंकड़े हैं। दोनों टीमों के लिए 226 मैचों में कप्तानी की, इसमें से 133 मैच जीते और 91 मैच में हार मिली। उनका जीत प्रतिशत 58.84 है। एमएस धोनी आईपीएल में एकलौते कप्तान हैं, जिन्होंने 200 से अधिक मैच बतौर कप्तान खेले हैं। आपको बता दें कि धोनी के आलावा सुरेश रैना और रविंद्र जडेजा इस टीम की कप्तानी कर चुके हैं। धोनी ने ही कप्तानी छोड़कर जडेजा के हाथों में कमान दी थी लेकिन टीम के लचर प्रदर्शन के बाद जडेजा ने कप्तानी छोड़ दी थी तब धोनी को वापस कमान संभालनी पड़ी थी। धोनी चेन्नई के आलावा राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स के लिए भी आईपीएल में कप्तानी कर चुके हैं।