नीरज चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रचा इतिहास, गोल्ड मेडल जीतने वाले बने पहले भारतीय
Aug 28, 2023, 13:17 IST

बुडापेस्ट में चल रही वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। वहीं विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2023 में भारत का पहला स्वर्ण पदक जीता। नीरज चोपड़ा ने दूसरे प्रयास में 88.17 मीटर का थ्रो किया। विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बन गए। उन्होंने पुरुषों की भालाफेंक स्पर्धा में 88.17 मीटर के थ्रो के साथ यह उपलब्धि हासिल की.
25 साल के चोपड़ा ने पहला प्रयास फाउल रहने के बाद दूसरे में आज का सर्वश्रेष्ठ थ्रो फेंका। इसके बाद उन्होंने 86.32 मीटर, 84.64 मीटर, 87.73 मीटर और 83.98 मीटर के थ्रो फेंके. पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 87.82 मीटर के सत्र के अपने सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ रजत और चेक गणराज्य के याकूब वालेश ने कांस्य पदक जीता जिनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो 86.67 मीटर का था।

Tue,3 Jun 2025
सरकारी हाकिम हैं खान सर की बेगम
Tue,3 Jun 2025