सावधान: कोरोना का नया वेरिएंट 'ओमिक्रोन' आया सामने
कोरोना वायरस अपना स्वरूप बदलते रहते हैं, जिसके कारण उनके नए-नए वेरिएंट बनते रहते हैं. आमतौर पर नए स्ट्रेन या वेरिएंट के काम करने के तरीके में कोई ज्यादा बदलाव नहीं आता. वहीं एक बार फिर कोरोना का नया वेरिएंट सामने आया हैं. इस वेरिएंट का नाम ओमिक्रोन है. इतना ही नहीं नए वेरिएंट ओमिक्रोन के आने से दुनिया डरी हुई है.

वैसे बता दे WHO को इस नए वेरिएंट के पहले मामले की जानकारी 24 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका से मिली थी. इसके अलावा बोत्सवाना, बेल्जियम, हांगकांग और इसराइल में भी इस वेरिएंट की पहचान हुई है. इस वेरिएंट के सामने आने के बाद दुनिया के कई देशों ने दक्षिणी अफ्रीका से आने-जाने पर प्रतिबंध लगाने का फ़ैसला किया है. वैसे बता दे दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया, जिम्बॉब्वे, बोत्सवाना, लेसोथो और इस्वातिनी से आने वाले लोग ब्रिटेन में प्रवेश नहीं कर पाएंगे बशर्ते वे ब्रिटेन या आयरलैंड के नागरिक या ब्रिटेन के निवासी न हों.
आपको बता दे कि ओमिक्रोन में कई स्पाइक प्रोटीन म्यूटेशन हैं और यह बेहद संक्रामक है. ओमिक्रोन एक ग्रीक शब्द है. कोरोना महामारी आने के बाद से ही अब तक इसके कई वेरिएंट सामने आ चुके हैं. वैज्ञानिक भी कोरोना के अलग अलग वेरिएंट पर नजर बनाए हुए हैं. इसी क्रम में दक्षिण अफीका में जीनोमिक्स की निगरानी के लिए बनाई गई कमेटी ने हाल में इस नए वेरिएंट का पता लगाया और इसे बी.1.1.529 नाम दिया गया. लेकिन विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसका नाम ओमिक्रोन रखा है.
Read more at: https://newshaat.com/corona-updates/8318-corona-new-cases-in-last-24-hours/cid5832396.htm







