Movie prime

IAS अधिकारी अमित खरे हुए रिटायर, चारा घोटाला मामले का किया था पर्दाफाश

 


बहुचर्चित चारा घोटाले का पर्दाफाश करने वाले अधिकारी अमित खरे आज सेवानिवृत्त हो गए। वह भारतीय प्रशासनिक सेवा में 1985 बैच के झारखंड कैडर के अधिकारी थे। बता दें, 36 के लंबे करियर में उन्होंने भारत सरकार, बिहार सरकार और झारखंड सरकार के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई है। 

उनके नेतृत्व में भारत में करीब 34 सालों के बाद नई शिक्षा नीति 2020 लागू किया गया। अमित खरे ने अपने करियर में शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव किया है। आईआईटी, आईआईएम जैसे राष्ट्रीय संस्थान को बनाने पर जोड़ दिया। तकनीकी शिक्षण संस्थानों में इनोवेशन को बढ़ावा देने पर जोर दिया। बता दें, अमित खरे शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव भी रह चुके हैं। यही नहीं उन्होंने वित्त और राज्यपाल के प्रधान सचिव से लेकर विकास आयुक्त का पद भी संभाला है और तो और अमित खरे झारखंड के पहले वाणिज्यकर आयुक्त थे। शिक्षा, वित्त और राज्यपाल के प्रधान सचिव से लेकर विकास आयुक्त का पद भी उन्‍होंने संभाला।

अमित खरे अगस्त 2021 तक केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण सचिव के अतिरिक्त प्रभार में भी रहे। इस दौरान उन्होंने डीडी झारखंड सहित एक दर्जन सैटेलाइट चैनल लांच किया। वहीं दूरदर्शन और आकाशवाणी को नई ऊंचाईं पर पहुंचाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय किया। यही नहीं उन्होंने प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को मजबूती पहुंचाने के लिए कई कदम उठाए। वहीं अमित खरे ने चारा घोटाले मामले में पर्दाफाश किया था। उन्होंने चारा घोटाला मामले में सबसे पहली बार एफआईआर दर्ज कराई थी। 

विज्ञापन को लेकर मुश्किल में फंसी Alia Bhatt, मुबंई कोर्ट में शिकायत दर्ज- https://newshaat.com/bollywood/alia-bhatt-in-trouble-over-advertisement-complaint-filed-ag/cid5363658.htm