Movie prime

गांधी सेतु पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर प्रेमी-प्रेमिका की मौत, तीन दिन पहले हुई थी दोनों की सगाई

 

हाजीपुर पटना मुख्य मार्ग के गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के महात्मा गांधी सेतु पाया नंबर 18 के निकट अज्ञात वाहन की चपेट में आने से प्रेमी प्रेमिका की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद महात्मा गांधी सेतु के पश्चिमी लेन में वाहन कि लंबी कतार लग गई। स्थानीय राहगीरों द्वारा घटना की सूचना गंगा ब्रिज थाने की पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची गंगा ब्रिज थाने की पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया। 

मृतक की पहचान उसके पॉकेट में रखे कार्ड से हुई। इसके बाद पुलिस के द्वारा घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई। सूचना मिलते ही  परिजन भी सदर अस्पताल पहुंच गए हैं। मृतक की पहचान पटना जिले के संपतचक थाना क्षेत्र के बहुआरा निवासी आदर्श कुमार श्रीवास्तव बताया गया है। तो उसकी प्रेमिका की पहचान सीतामढ़ी जिले के मिर्चीवारा निवासी अनिल कुमार की पुत्री आरती कुमारी बताई गई है। 

मिली जानकारी के अनुसार आदर्श कुमार पटना से बाइक पर अपनी प्रेमिका को लेकर हाजीपुर रेलवे स्टेशन पहुंचाने जा रहा था। तभी हाजीपुर पटना मुख्य मार्ग के महात्मा गांधी सेतु पाया नंबर 18 के निकट अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। जिसे दोनों की मौत मौके पर ही हो गई। घटना के बाद महात्मा गांधी सेतु के पश्चिमी लेन पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। 

परिजनों ने बताया कि आदर्श और आरती दोनों पिछले 1 वर्षों से पटना के एक कंपनी में काम करते थे। उसी दरमियान दोनों में प्यार हो गया। बीते 19 अप्रैल को दोनों का इंगेजमेंट भी हुआ था। आज आरती को अपने घर सीतामढ़ी जाना था। आदर्श बाइक से उसे पहुंचने हाजीपुर स्टेशन आ रहा था। उसी दरमियान महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर 18 के निकट अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी इससे दोनों की मौत मौके पर ही हो गई। पुलिस द्वारा हम लोगों को सूचना दिया गया कि सड़क हादसे में आदर्श की मौत हुई है।