Movie prime

Breaking News- राजद प्रमुख लालू यादव लौटेंगे दिल्ली

 

बिहार की सबसे बड़ी पार्टी राजद के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव वापस दिल्ली लौट रहे हैं। सूत्रों की मानें तो उपचुनाव की प्रक्रिया खत्म होने के बाद अब लालू यादव दिल्ली वापस लौट रहे हैं। मालूम हो कि राजद प्रमुख 24 अक्टूबर को दिल्ली से पटना आए थे। यहां आते के साथ ही एक इंटरव्यू में उन्होंने यह दावा किया था कि वह एनडीए सरकार गिरा देंगे। वहीं अब हार का सामना करने के बाद लालू यादव वापस दिल्ली लौट रहे हैं। बता दें, वह दिल्ली में सांसद और बेटी मीसा भारती के आवास पर रहते हैं। फिलहाल दिल्ली एम्स में लालू यादव का इलाज चल रहा है। 

लालू यादव ने पटना आने के दूसरे दिन ही अपने एक इंटरव्यू में कहा था, " तेजस्वी ने पहले ही विरोधियों की हवा निकाल दी है और जो थोड़ा बहुत बचा है, उसका विसर्जन करने वह खुद आए हैं।  " तब माना जा रहा था कि लालू यादव के ऐसे भाषण से विरोधियों की परेशानी बढ़ जाएगी। हालांकि, हार के बाद भाजपा सांसद सुशील मोदी ने उन्हें फ्यूज बल्ब कहा। सुशील मोदी ने कहा कि लालू यादव फ्यूज बल्ब साबित हुए हैं।

धनतेरस के मौके पर चल रहा था जुए का खेल- https://newshaat.com/bihar-local-news/the-game-of-gambling-was-going-on-on-the-occasion-of/cid5696487.htm