Movie prime

पटना में डबल मर्डर, खेत में मिला दो लोगों का शव, जांच में जुटी पुलिस

 

बिहार की राजधानी पटना के बाढ़ में डबल मर्डर की वारदात से सनसनी फैल गयी है। घटना मरांची थाना इलाके के कसबा दियारा की है। मरने वाले बुजुर्ग हैं। उनकी उम्र साठ साल के आसपास बताई जा रही है। मरने वालों में एक पुरुष और एक महिला शामिल हैं। मृतकों के पति पत्नी होने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दिया है। बाढ़ एएसपी राकेश कुमार ने कहा है कि गहराई से छानबीन की जा रही है।

एएसपी ने बताया कि मरांची थाना पुलिस को दो शव पड़े होने की सूचना दी गयी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटना स्थल को सुरक्षित कर दिया। एफएसएसएल की टीम को बुलाया गया। फॉरेंसिक जांच के लिए घटना स्थल से साक्ष्यों और नमूने का संग्रह किया गया है। मरने वालों की पहचान के लिए पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है। प्रतीत होता है कि कहीं और से हत्या करके यहां फेंक दिया गया है।

लाश मिलने की खबर इलाके में जंगल की आग की तरह फैल गई। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। शव को देखने से लगता है कि दोनों के साथ मारपीट भी की गई। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है।