Movie prime

बढ़ती गर्मी के कारण बदली टाइमिंग, 7 अप्रैल से सुबह 6.30 से दोपहर 12.30 तक चलेंगे सरकारी स्कूल

 

बिहार के सरकारी स्कूलों का समय में बदलाव किया गया है। बढ़ती गर्मी के कारण ये फैसला लिया गया है। 7 अप्रैल से 1 जून तक स्कूल मॉर्निंग शिफ्ट में चलेगा। सुबह 6.30 से दोपहर 12.30 तक क्लास चलेंगे।

माध्यमिक शिक्षा विभाग की तरफ से जारी नए टाइम टेबल के मुताबिक, सभी प्रारंभिक और माध्यमिक स्कूल सुबह 6:30 बजे खुल जाएंगे। 6:30 बजे से 7:00 बजे तक प्रार्थना होगा। इसके बाद सुबह सात बजे से सात बजकर 40 मिनट पर पहली कक्षा संचालित की जाएगी। दूसरी घंटी 7:40 से 8:20 तक होगी, तीसरी घंटी 8:20 से 9:00 बजे तक होगी। इसके बाद 9:00 बजे से 9:40 बजे तक मध्यान्तर/ एमडीए का होगा।

9:40 से 10:20 तक चौथी घंटी, 10:20 से 11:00 बजे तक पांचवीं घंटी जबकि छठी 11:00 से 11:40 और आखिरी घंटी 11:40 से 12:20 तक होगी। वहीं 12:20 से 12:30 यानी 10 मिनट का समय हेडमास्टर के स्तर से शिक्षकों द्वारा पढ़ाए गए विषयों की समीक्षा, अगले दिन के लिए कार्य योजना एवं छात्रों को दिए गए गृह कार्य की समीक्षा एवं जांच के लिए होगी। इसके बाद स्कूलों की छूट्टी कर दी जाएगी।