Movie prime

Jayanti Special: श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर CM नीतीश ने दी श्रद्धांजलि!

 

आज बिहार विधानसभा के परिसर को 100 साल पूरे हुए हैं। वहीं आज राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की 134 वीं जयंती भी है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने श्रीकृष्ण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। बिहार विधानसभा भवन शताब्दी वर्ष समारोह के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत तमाम वक्ताओं ने महान राजनेता श्रीकृष्ण सिंह को याद किया। श्रीकृष्ण सिंह को आधुनिक बिहार का निर्माता कहा जाता है। राज्य के पहले मुख्यमंत्री को न सिर्फ बिहार में बल्कि पूरे देश में सम्मान मिलता है। 

स्वतंत्रता सेनानी रहे श्रीकृष्ण सिंह बेहद ईमानदार राजनेता माने जाते हैं। वह आजीवन परिवारवाद के खिलाफ रहे। वह किसी भी विधानसभा चुनाव में प्रचार नहीं करते थे। वह कहते थें कि अगर वह सच्चे और समाजसेवक हैं तो जनता खुदबखुद उन्हें वोट देगी। उनका मानना था कि जनप्रतिनिधियों को पांच साल तक काम करने का मौका मिलता है। ऐसे में अगर वह सही से काम करेंगे तो उन्हें प्रचार करने की क्या जरूरत है। श्रीकृष्ण सिंह का जन्म 21 अक्टूबर 1887 को ननिहाल नवादा जिले के खनवा गांव में हुआ था। हालांकि, उनका पैतृकभूमि बरबीघा जिले के माउर में है। युवा अवस्था से ही श्रीकृष्ण सिंह स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल हो गए थे। वह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आह्वान पर राजनीति में आए थे। 

Bihar Vidhan Shabha: राष्ट्रपति ने बिहार आकर जताई खुशी- https://newshaat.com/bihar-local-news/bihar-vidhan-shabha-president-expressed-happiness-by-coming/cid5583575.htm