Movie prime

Patna: जेल ब्रेक की साजिश के आरोप में बाहुबली अनंत सिंह समेत 31 पर FIR दर्ज

 

पुलिस ने पटना स्थित बेउर जेल ब्रेक करने की साजिश रचने के आरोप में  बाहुबली अनंत सिंह समेत 31 पर FIR दर्ज किया है। 16 जूलाई को बेऊर जेल में जमकर हंगामा हुआ था। इस हंगामे के बाद पूर्व विधायक अनंत सिंह ने अपनी जान का खतरा बताया था। वहीं अब इस मामले में नया मोड़ सामने आया है। वहीं अनंत सिंह के खिलाफ जेल प्रशासन ने बड़ा आरोप लगाया है। दर्ज एफआईआर के मुताबिक अनंत सिंह इस साजिश के मुख्य आरोपी हैं। जेल में रहते हुए अनंत सिंह ने कई कुख्यात आरोपियों को जेल से भगाने की साजिश रची थी। इसके चलते जेल में पुलिस अधिकारियों की पिटायी भी की गयी और चाबियां भी छीन ली गयी थी। इस मारपीट की घटना में जेल के प्रशासनिक पदाधिकारी के अलावा कक्षपाल समेत कुल 11 लोग घायल हो गए। इनका इलाज कारा के अस्पताल में चल रहा है।

बता दें कि रविवार को बेऊर जेल में जमकर उत्पात हुआ था। बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह ने आरोप लगाया था कि उनके वार्ड के साथ साथ बैरक को रात भर खुला छोड़ दिया गया था। अनंत सिंह ने कहा है कि जेल प्रशासन वहां बंद कुछ अपराधियों के साथ मिलकर उनकी हत्या कराना चाह रहा था। रविवार की सुबह जब अनंत सिंह ने अपने वार्ड और बैरक को खुला देखा तो जेल में हंगामा शुरू हो गया था। अनंत सिंह अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गये थे. बाद में जेलकर्मियों से उनकी भिड़ंत हुई, जिसमें तीन दफे पगली घंटी बजानी पड़ी थी।