Movie prime

पटना, नवादा में बारिश... 36 जिलों में अलर्ट, 48 घंटे में हेवी रेन के आसार

 
पटना, मुजफ्फरपुर और नवादा में शुक्रवार की सुबह बारिश हुई। मुंगेर में देर रात तक बारिश हुई, वहीं कई शहरों में बादल छाए हैं। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 36 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट है। मुजफ्फरपुर, सीवान, सीतामढ़ी, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज में भारी बारिश हो सकती है।
वहीं पटना, नालंदा, जहानाबाद, गया, नवादा, लखीसराय, शेखपुरा, बेगूसराय, औरंगाबाद, अरवल, रोहतास, कैमूर, भोजपुर, बक्सर में ऑरेंज अलर्ट है।
 
इसके अलावा गोपालगंज, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, शिवहर, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।
 
पटना समेत कई जिलों में 6 जुलाई तक बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर एक रेखा उत्तर-पूर्व राजस्थान से बिहार, उत्तर प्रदेश होते हुए गुजर रही है। इसके प्रभाव से अगले 48 घंटे के दौरान प्रदेश के उत्तरी भागों में भारी बारिश हो सकती है।
 
बिहार में मानसून के सक्रिय होते ही गंगा के जलस्तर में लगातार इजाफा हो रहा है। पटना के गांधी घाट केंद्रीय जल के आयोग मुताबिक प्रति घंटे 4 से 5 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हो रही है। इस संबंध में जिला प्रशासन की ओर से अलर्ट भी जारी किया गया है।
 
गांधी घाट पर वाटर लेवल 43.40 से 43.85 पहुंच गया है। बुधवार के दिन सुबह 8 बजे तक 43.40 दर्ज किया गया था, जबकि गुरुवार की सुबह 8 बजे 43.85 दर्ज किया गया।
वहीं नेपाल के तराई इलाकों में भारी बारिश का असर बिहार की नदियों में दिखने लगा है। बिहार की पांच नदियां लाल निशान के ऊपर बह रही हैं। इनमें बागमती, कमला बलान, कोसी, महानंदा, परमान नदी शामिल हैं।