Movie prime

अपराधियों के हौसेल बुलंद, पटना में भाजपा नेता के घर पर चली गोली

 

पटना सिटी के मेहंदीगंज में अपराधियों ने मंगलवार की देर रात भाजपा नेता नवल किशोर साहनी के घर पर गोलीबारी। हालांकि, इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। भाजपा नेता नवल किशोर साहनी ने इसकी सूचना मेहंदीगंज थाने को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि, इस मामले में मेहंदीगंज थाना प्रभारी ने घटना में अपनी अनभिज्ञता जताई है। घटना के बाद बीजेपी नेता का परिवार दहशत में है।

भाजपा नेता नवल किशोर साहनी ने बताया कि वह 1995 से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए हैं। वर्तमान में पटना के संगठन जिला मंत्री हैं। मंगलवार की रात वह पूरे परिवार के साथ घर में सो रहे थे। रात्रि करीब 11:00 बजे के आसपास बाइक से कुछ अपराधी उनके घर के नजदीक पहुंचे। घर पर गोली चल दी। गोली उनके घर के छज्जे से लगी। गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।

इस बीच अपराधी मौके से फरार हो गए। बीजेपी नेता ने बताया कि बाइक से दो की संख्या में अपराधी आए थे। रात में ही इसकी सूचना मेहंदी गंज थाने को दी गई थी। इसके बाद मेहंदी गंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पूरे मामले की छानबीन की है। गोलीबारी के कारण पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है।