Movie prime

पटना में उप मुख्य पार्षद संघ के बैनर तले राज्यभर के आयुक्त पार्षदों ने एक दिवसीय धरना और अनशन किया

 

बिहार विधानसभा के मानसून मॉनसून के दौरान सरकार के समक्ष राज्यभर के उप मुख्य पार्षदों ने जोरदार तरीके से अपनी मांग रखी. बिहार प्रदेश उप मुख्य पार्षद संघ के बैनर तले राज्यभर से आए उप मुख्य पार्षदों ने संघ के अध्यक्ष पिंटू कुमार रजक की अध्यक्षता में एक दिवसीय धरना और अनशन किया. धरना का संचालन समस्तीपुर के उप मेयर रामबालक पासवान के द्वारा किया गया. सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश भर से धरना में शामिल मुख्य पार्षदों ने कहा है कि मुख्य पार्षद और कार्यपालक पदाधिकारी के बीच नापाक सांठगांठ है. 

x

इन दोनों के द्वारा उप का मतलब चुप साबित किया जा रहा है. पार्षदों का कहना है कि सरकार का विरोध नहीं हमें अपना अधिकार चाहिए. पार्षदों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव से विनम्र पूर्वक कहा है कि आपने आम मतदाताओं से मुख्य पार्षद एवं उप मुख्य पार्षद का चुनाव कराकर सराहनीय कार्य किया. ठीक उसी प्रकार आपका कर्तव्य बनता है कि आप हमें सामान हक और अधिकार दिला कर दोनों में टकराव की जगह समन्वय से जनता का काम एवं विकास हो सके करने में हमारी भागीदारी नित करें. 

इस धरना की समाप्ति के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ज्ञापन दिया गया. मौके पर बिहटा की उप मुख्य पार्षद दीपिका सिंह, बेगूसराय के उप मेयर अनिता राय, दरभंगा की उप मेयर नाजिमा हसन, फारबिसगंज की नूतन भर्ती,  सिमराही सुपौल की विनीता दीदी, बनगांव सहरसा नगर पंचायत के रूपेश कुमार कामत, पूर्णिया की उपमहापौर पल्लवी गुप्ता,  ताजपुर नगर पार्षद के अंकित कुमार अंशु,  कटिहार के मोहम्मद मंजूर खान, बेतिया की गायत्री देवी सहित अन्य उप मुख्य पार्षद इस धरना में शामिल हुए थे.