महिला आरक्षण बिल हुआ पास, मांग करने वाली इन महिलाओं ने मनाया जश्न
Sep 19, 2023, 16:43 IST

बीते 27 साल से लटके हुए महत्वपूर्ण महिला आरक्षण बिल को केंद्रीय कैबिनेट ने सोमवार को मंजूरी दे दी है। महिला आंदोलन से जुड़े सभी प्रगतिशील पक्षों, भारतीय राष्ट्रीय महिला फेडरेशन (NFIW), बिहार महिला समाज ने बीते 27 सालों में इस लड़ाई को लगातार लड़ा है। NFIW से जुड़ी और सीपीआई सांसद गीता मुखर्जी ही वो महिला सांसद थी जो महिला आरक्षण बिल को लेकर संसद में बनीं संयुक्त समिति की अध्यक्ष थी। महिला आरक्षण बिल को बनाने में उनकी अग्रणी भूमिका थी। ऐसे में ये वक्त बिहार महिला समाज के लिए दोहरे जश्न जैसा है. वैसे बिहार महिला समाज इस मुद्दे पर 19 सितंबर को एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर रहा है। प्रेस संबोधन : निवेदिता झा ( कार्यकारी अध्यक्ष) सुधा अम्बष्ठ (कानूनी सलाहकार) अनिता मिश्रा (जिला सचिव, पटना)