Movie prime

क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने उज्जैन महाकाल मंदिर में किया पूजा-पाठ

 

क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा आज तड़के महाकाल की भस्म आरती में पहुंचे और महाकाल भगवान की भस्म आरती में शामिल हुए. दोनों काफी देर तक उज्जैन महाकाल मंदिर में रहे. वैसे विराट कोहली पारपंरिक पौषाक धोती-सोला, गले में रुद्राक्ष, मस्तक पर चंदन का बड़ा त्रिपुण लगाए नजर आ रहे हैं. वहीं अनुष्का भी पिंक साड़ी में नजर आई. 

आपको बता दें कि शनिवार की सुबह- सुबह कोहली और अनुष्का उज्जैन के महाकाल का दर्शन करने पहुंचे. दोनों सुबह 4 बजे महाकाल के होने वाली भस्म आरती में शामिल हुए. भस्म आरती के बाद कोहली और अनुष्का ने बाबा के गर्भगृह में पंचामृत पूजन अभिषेक किया.  बताया जा रहा है कि विराट और अनुष्का ने लगभग डेढ़ घंटे तक महाकाल की पुजा- अर्चना किया. इस दौरान दोनों भक्ति में लीन रहे.

उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन करने पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा