Movie prime

राज्य में कहर बरपा रही मच्छर जनित बीमारियां, राजधानी में डेंगू के 11 और चिकनगुनिया के 20 मरीजों की पुष्टि

 

मच्छर जनित बीमारियां राज्य में तेजी से पांव पसार रहा है। हर दिन डेंगू और चिकनगुनिया मरीज के आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं। राज्य के जिला अस्पतालों और राजधानी रांची के रिम्स में हर दिन संभावित मरीज इलाज कराने आ रहे हैं। अब तक के आंकड़े बताते हैं कि राज्य में 30 लोग ऐसे हैं जो डेंगू से ग्रसित हैं। जबकि 20 मरीज ऐसे हैं जो चिकनगुनिया से प्रभावित हैं। सभी का इलाज चल रहा है।

राज्य में केवल डेंगु के 302 संदिग्ध मरीज
सोमवार तक राज्य भर के आंकड़े के अनुसार डेंगू के 302 संदिग्ध मरीज मिले हैं। इनमें 294 लोगों की जांच हुई। जांच के बाद 30 लोगों में डेंगू होने की पुष्टि हुई है। बात करें पूर्वी सिंहभूम जिले की तो यहां डेंगू के 109 संदिग्ध मरीज मिले। इनमें आठ मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। संथाल परगना के दुमका में 21 संदिग्ध मरीज मिले हैं। यहां से डेंगु मरीज होने की पुष्टि नहीं हुई है। दुमका के सभी मरीजों के डेंगू जांच के लिए सैंपल लिया गया है। इस सैंपल के रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

राजधानी में डेंगु के 11 मरीज 
मच्छरजनित बीमारी डेंगू के मरीजों की संख्या राजधानी रांची में भी है। सभी का रिम्स के इलाज चल रहा है। यहां के 95 संदिग्ध मरीजों की जांच हुई थी। इनमें से 11 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। सरायकेला में 20 और साहिबगंज में 12 डेंगू के संदिग्ध मरीज मिले। राजधानी रांची से सटे रामगढ़ जिले में भी डेंगू के पांच संदिग्ध मरीज हैं। अन्य जिले की बात करें तो हजारीबाग में 13, दुमका में 21, देवघर में सात, धनबाद में 12, गढ़वा में तीन, कोडरमा में दो, पलामू में दो डेंगू के संदिग्ध मरीज मिले हैं।

रांची में चिकनगुनिया के 95 संदिग्ध मरीज
मच्छरजनित दुसरी बीमारी चिकनगुनिया के मरीजों की संख्या भी कम नहीं है। सोमवार को राज्य भर में चिकनगुनिया के 240 संदिग्ध मरीज मिले। इनमें 140 मरीज ने अपना जांच कराया। 20 मरीज चिकनगुनिया पॉजिटिव पाए गए। राजधानी रांची में 95 मरीज चिकनगुनिया के संदिग्ध हैं। सभी की जांच कराए जाने के बाद 20 मरीजों में चिकनगुनिया की पुष्टि हुई है।