Movie prime

एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2023 : खेल निदेशक के बाद अब इस अधिकारी का हुआ तबादला

राजधानी रांची में एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2023 के आयोजन में गड़बड़ी के आरोपों के बाद खेल निदेशक सुशांत गौरव के तबादले के बाद, अब खेल निदेशालय सह साझा के अवर सचिव राजेश कुमार तिवारी का भी तबादला कर दिया गया है। पहले कार्मिक, प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग ने एक अधिसूचना जारी की थी, जिसमें खेल निदेशक सुशांत गौरव को उनके पद से हटाकर उनकी जगह बोकारो के उप विकास आयुक्त संदीप कुमार को नया खेल निदेशक नियुक्त किया गया था।