Movie prime

7 फरवरी को चंपाई सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना

झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने आज सदन में बहुमत साबित किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चंपाई सोरेन 7 फरवरी को मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं। साथ ही, इसी दिन मंत्रियों के शपथ ग्रहण कराये जाने की संभावना है। बताते चलें कि, सदन की कार्यवाही खत्म होने के बाद, पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को दूसरी तरफ ले जाकर बैठ गए और दोनों के बीच लंबी मंत्रणा चली। इसके बाद हेमंत सोरेन ने अपने पॉकेट से एक कागज निकालकर चंपई सोरेन को सौंप दिया और करीब 20 से 25 मिनट तक बातचीत की। कयास लगाए जा रहे है कि हेमंत सोरेन ने मंत्रिमंडल का खाका और विभागों के बंटवारे की सूची चंपई सोरेन को सौंप दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री चंपई सोरेन 7 फरवरी को अपने बाकी बचे मंत्रियों का शपथ ग्रहण कराएंगे और मंत्री परिषद का विस्तार करेंगे, उसी दिन देर शाम तक मंत्रालय का भी बंटवारा कर दिए जाने की संभावना है। जानकारी के अनुसार, 4 वर्षों से रिक्त पद 12वां बर्थ भी इस बार भरा जाएगा। संभावना यह भी प्रकट की गई है कि मंत्री परिषद का 12वां बर्थ कांग्रेस के खाते में आ सकता है।