Movie prime

चारा घोटाला : 124 आरोपियों के भाग्य का फैसला कल करेगी अदालत

बहुचर्चित चारा घोटाला के 124 आरोपियों के खिलाफ कल फैसला सुनाया जायेगा। एकीकृत बिहार के समय का सबसे बड़ा घोटाला है। बता दें कि डोरंडा कोषागार से 36.59 कोरोड़ की अवैध निकासी की गयी थी। मामले में सीबीआई की जांच के बाद तीन दशक पहले पहले कांड संख्या  RC48A/96 दर्ज किया गया था। इसमें कई राजनीतिक आकाओ के अलावा पशु चिकित्सक, ट्रेजरी अफसर और आपूर्तिकर्ताओं के विरुद्ध केस दर्ज हुआ था। मामला पुराना हो जाने के कारण इनमें से दर्जनों आरोपियों की उम्र 80 से अधिक हो चुकी है। इनको कल अदालत में सशरीर उपस्थित होना है।  आरोपियों में 8 ट्रेजरी अफसर, 29 पशु चिकित्सक और 86 सप्लायर समेत 16 महिला भी शामिल हैं।

बता दें कि बता दें कि इसी चारा घोटाला के मामले में आरजेडी चीफ लालू यादव सजा काट चुके हैं। फिलहाल वे स्वास्थ्य कारणों से जमानत पर बाहर है। लालू यादव को चर्चित चारा घोटाला के 5 मामलों में दोषी पाए गए हैं। डोरंडा कोषागार से 139 करोड़ 50 लाख रुपये की निकासी से जुड़े मामले में उन्हें 5 साल की सजा सुनाई गई थी जिसके बाद आधी सजा की अवधि पूरी करने के बाद उन्हें झारखंड हाईकोर्ट ने जमानत दे दी थी। लालू पर  चाईबासा, देवघर, डोरंडा, दुमका चारा घोटाला में केस दर्ज हैं।